समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाने की पुलिस ने विभिन्न आरोपों में दो युवकों को किया गिरफ्तार
मुसरीघरारी थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न आरोपों में दो युवकों को गिरफ्तार किया है ।जानकारी के अनुसार लाटबसे पूरा गांव के रहने वाले बाबूलाल सहनी को चोरी की बाइक खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है तो फतेहपुर बाला गांव के रहने वाले अशोक कुमार को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कार्रवाई को लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।