समस्तीपुर: भगवानपुर चकसेखु गांव से उत्पाद विभाग की टीम ने 24 फ्रूटी के डब्बे में विदेशी शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार
जिले के भगवानपुर चकसेखु गांव से उत्पाद विभाग की टीम ने 24 फ्रूटी के डब्बे में विदेशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है ।जानकारी के अनुसार पटोरी उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भगवानपुर चकसेखु गांव की रहने वाली एक महिला को 24 फ्रूटी के डब्बे में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।