शनिवार दोपहर करीब 1 बजे घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निवास पर पहुंचकर उनकी पुत्री स्वर्गीय सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दोनों नेताओं ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।