कोल: दलित युवकों को पीटने के मामले में दलित समाज में आक्रोश, SSP ऑफिस का घेराव कर कार्रवाई की मांग
Koil, Aligarh | Apr 28, 2025 चिकावटी में दलित युवकों को पीटने के बाद दलित समाज में गुस्सा फूट पड़ा है। सोमवार को सैकड़ो की तादाद में दलित समाज के लोग हाथों में झंडा लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंचे। इस दौरान दलित समाज के लोगों ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की है। दलित समाज के लोगों ने पीटने वाले युवकों पर कार्रवाई की मांग की है।