जबलपुर: आंधी-बारिश का कहर:मानस भवन रोड पर चलती कार पर अचानक गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे लोग, वीडियो आया सामने
शहर में अचानक बीती शाम मौसम के बदले मिजाज और तेज आंधी-बारिश ने भारी तबाही मचाई है। सड़क पर सामान्य रफ्तार से चल रही गाड़ियों पर अचानक एक विशालकाय पेड़ भरभराकर गिर गया। चश्मदीद और कार चालक ने बताया कि वह महज 20 से 21 किलोमीटर प्रति घंटे की बेहद सामान्य रफ्तार से अपनी गाड़ी चला रहे थे। बारिश और हवा तेज जरूर थी, लेकिन इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि