मंदसौर: स्मार्ट मीटर के विरोध में मंदसौर में प्रदर्शन, 30 जून तक समाधान नहीं तो आंदोलन
मंदसौर में स्मार्ट मीटरों के विरोध में बुधवार को सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर करीब ढाई घंटे तक प्रदर्शन किया गया। जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह गुर्जर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपकर बढ़े हुए बिजली बिलों, मीटर रीडिंग में पारदर्शिता की कमी और बिना सूचना कनेक्शन काटे जाने जैसी समस्याओं पर नाराजगी जताई