रायपुर: रावाभाठा में संदिग्ध बम सामग्री मिलने से मचा हड़कंप
Raipur, Raipur | May 7, 2026 गुरुवार दोपहर 3 बजे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित रावाभाठा इलाके में बुधवार को संदिग्ध बम सामग्री मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। वार्ड क्रमांक 13 के एक मकान में देसी बम बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री होने की सूचना मिलते ही पुलिस, बम डिस्पोज एंड डिटेक्शन स्क्वॉड (BDDS) और FSL की टीम मौके पर पहुंची।