रॉबर्ट्सगंज: रायपुर क्षेत्र के वैनी गांव में ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए युवक, खाते से तीन बार में निकले ₹93,500
रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी गांव का एक युवक आनलाइन ठगी का शिकार हो गया। उसके खाते से तीन बार में 93,500 रूपए एक- एक करके निकाल लिया गया। युवक ने मंगलवार दोपहर 3 बजे रायपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर कारवाई की मांग की है,जानकारी के मुताबिक धर्मजीत पटेल पुत्र मुन्ना पटेल निवासी वैनी रायपुर थाना क्षेत्र का है जो केनरा बैंक नगवां का खाताधारक है।