बालोद: सड़क पर बिना संकेतक खड़ा ट्रक, पीछे से टकराई एक्सएल; बुजुर्ग चालक की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज
Balod, Balod | Jun 27, 2026 अर्जुंदा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि ट्रक चालक ने वाहन को सड़क के बीच बिना किसी संकेतक और सुरक्षा व्यवस्था के खड़ा कर दिया था, जिससे पीछे से आ रही एक्सएल सुपर वाहन उससे टकरा गई।