श्योपुर: कलेक्टर ने कहा: 15 दिन में 10 गांवों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, किसानों के साथ की बैठक
श्योपुर। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में चंबल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना कमांड क्षेत्र के किसानों एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक गुरूवार को दोपहर 02 बजे आयोजित की गई जिसमें कलेक्टर वर्मा ने कहा कि परियोजना के स्वरूप अनुसार क्रियान्वयन कराया जायेगा।