विदिशा नगर: 18जून को चेन स्नेचिंग की वारदात के आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार,स्कूटी वाहन भी जब्त...
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजीव नगर में 18 जून की सुबह विनीता गोयल नामक महिला के साथ तीन आरोपियों ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। वह होमगार्ड के रास्ते भोपाल भाग गए थे पुलिस ने इस मामले में सर्चिंग कर उनके फोटो सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निकले और जारी किए, एसपी ने 20 हजार रुपए का इनाम भी आरोपियों पर रखा।