झांसी: झांसी के जिला अस्पताल में स्टाफ की कमी, 122 नर्स की आवश्यकता, केवल 44 स्टाफ, एक नर्स को संभालने पड़ते हैं दो वार्ड
Jhansi, Jhansi | Apr 1, 2025 झांसी के जिला अस्पताल में भले ही स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने के लिए लाखों रुपये की आधुनिक मशीनें लगाई गईं हों लेकिन, यहां नर्सिंग स्टाफ से लेकर लैब टेक्नीशियन तक का टोटा है। अस्पताल को 122 नर्सिंग स्टाफ की दरकार है, लेकिन काम सिर्फ 44 नर्स कर रही हैं। कर्मियों की कमी के चलते एक नर्स को दो-दो वार्ड संभालने पड़ रहे हैं।