मड़ियाहू: कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख
मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के नेवढ़िया थाना अंतर्गत मंगलवार देर रात एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना नेवढ़िया बाईपास स्थित दुकान की है, जहां आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने दुकानदार रवि गुप्ता को दी।