मरवाही: मरवाही में फिर लौटा एक हाथी, पांच मकानों और फसलों को पहुंचाया नुकसान
मरवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर मध्यप्रदेश से एक हाथी लौट आया है। हाथी के दोबारा क्षेत्र में पहुंचने से ग्रामीणों और किसानों की चिंता बढ़ गई है। बीते दो दिनों में हाथी ने पांच ग्रामीणों के मकानों को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही फसलों और अनाज को भी नुकसान पहुंचाया है। जानकारी के अनुसार, हाथी मध्यप्रदेश से विचरण करते हुए सिवनी बीट के घुसरिया जंगल पहुँचा