लक्ष्मीपुर: नजारी में गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग, बुजुर्ग की मौत, बचाने गए नाती झुलस गए
जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड की नजारी पंचायत के वार्ड-05 में सोमवार की रात 9 बजे के लगभग गैस सिलेंडर लीकेज से लगी भीषण आग में 65 वर्षीय महिन्द्र राम की मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने के प्रयास में नाती रौशन कुमार झुलसकर घायल हो गया। परिजनों के अनुसार, महिन्द्र राम पानी गर्म करने के लिए गैस चूल्हा जलाने गए थे। तभी हादसा हुआ।