पुनासा: गैस किल्लत: 15 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे, लाइन में लगने को मजबूर उपभोक्ता
क्षेत्र में इन दिनों एलपीजी गैस की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। ईरान-इजरायल युद्ध के असर के बीच स्थानीय स्तर पर भी गैस आपूर्ति प्रभावित हो रही है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन द्वारा सामान्य गैस कनेक्शन धारकों के लिए 25 दिन में मोबाइल के माध्यम से बुकिंग का नियम लागू किया गया है। इसके बावजूद समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही।