झांसी: सरदार पटेल की जयंती और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर झांसी में कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की
Jhansi, Jhansi | Oct 31, 2025 शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज में देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 41वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की। पूर्व विधायक बृजेन्द्र व्यास 'डमडम महाराज' ने सरदार पटेल को अखंड भारत का शिल्पकार बताया।