शनिवार को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व अंतर्गत बैतूल जिले के चुरना ग्राम रिजर्व क्षेत्र में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री माननीय नितिन गडकरी अपने परिवारजनों के साथ पहुंचे। उनके आगमन पर घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, मौजूद रहे।