सिकंदरा थाना क्षेत्र के धधौर गांव के समीप तीन नकाबपोश बदमाशों ने किराना व्यवसायी पंकज कुमार वर्णवाल से हथियार के बल पर लूटपाट की। पिस्टल दिखाकर डराने के बाद उन्होंने 16 हजार रुपये नगदी, स्मार्टफोन और पीड़ित की होंडा एसपी 125 बाइक छीन ली। पीड़ित ने तत्काल सोमवार 3 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना रविवार रात 8 बजे हुई है।