चंदेरी: चन्देरी पुलिस ने विक्रमपुर होम स्टे में साइबर सुरक्षा का दिया गया संदेश
चंदेरी थाना पुलिस ने पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में चल रहे "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के तहत शनिवार को दोपहर लगभग तीन बजे ग्राम विक्रमपुर पंचायत स्थित होम स्टे में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयर न करने तथा डिजिटल लेनदेन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी।