बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरघाटा गांव में मंगलवार को देर शाम आयोजित फुटबॉल मैच सह बिरसा जयंती कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति की आड़ में खुलेआम हब्बा-डब्बा जुआ खेलाए जाने का मामला सामने आया है। मौके पर भीड़ का फायदा उठाकर एक निजी संचालक ने जुए का खेल शुरू कराया, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आए लोग भी पैसे लगाते देखे गए।