मुज़फ्फरनगर: बुढाना पुलिस ने तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 4 अपराधियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद
पुलिस लाइन में एसपी देहात ने बताया कि बुढाना पुलिस ने नदी मंदिर पीछे से बुढ़ाना शुगर मिल पर जाने वाले रास्ते पर बंद पड़े मकान से मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की, जहां से पुलिस ने अवैध हथियार बना रहे चार अभियुक्त टॉप 10 अपराधी जाबिर, सुभाष, मोहम्मद, शौकत को भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।