हंसावाला के ग्रामीण गुरुवार को सिविल लाइन के कचहरी परिसर स्थित जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बाढ़ की वजह से 10 महीने पहले विद्युत पोल गिर गए थे। इस संबंध में नायब तहसीलदार से बात की गई तो उन्होंने सर्वे के नाम पर आला अधिकारियों का नाम लेकर ₹25000 की मांग की।