कस्बे में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों के द्वारा लूट की नीयत से सर्राफा व्यापारी पर फायरिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग तो सर्राफा व्यापारी पर की थी लेकिन उस पर चलाई गई गोली किराना व्यापारी को लग गई। इसके बाद किराना व्यापारी गश खाकर नीचे गिर पड़ा। आनन फानन में घायल किराना व्यापारी को स्थानीय लोग अस्पताल ले गए।