झांसी: भोजला के झगड़े में नया मोड़, एक पक्ष को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर, प्रशासन से न्याय की गुहार
Jhansi, Jhansi | Dec 24, 2024 बीते दिनों सीपरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजला में दो पक्षों में हुए विवाद में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए थे जिसके बाद पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार को एक पक्ष को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। राहुल यादव ने बताया कि उसके छोटे भाई का मारपीट में जबड़ा टूट गया था।