ब्यावरा: ब्यावरा में संघ शिक्षा वर्ग तैयारीयां शुरू भूमि पूजन के साथ हुआ शुभारंभ
Biaora, Rajgarh | Apr 13, 2026 ब्यावरा शहर के सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में सोमवार को शाम 4:00 बजे करीब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रस्तावित संघ शिक्षा वर्ग के आयोजन को लेकर भूमि पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रांत कार्यवाहक हेमंत सेठिया विभाग संघ चालक उदय सिंह चौहान, नगर संघ चालक राधेश्याम शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।