जैतहरी: जैतहरी थाना को मिले नए थाना प्रभारी
आर्मी और सीआईडी का अनुभव लेकर निरीक्षक गोकुलानंद पांडेय ने संभाली कमान
अनूपपुर जिले के थाना जैतहरी में निरीक्षक गोकुलानंद पांडेय की नए थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापना हुई है। आर्मी और सीआईडी में सेवाएं दे चुके निरीक्षक पांडेय ने जैतहरी थाना का कार्यभार संभाल लिया है। उनके अनुभव से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।