बालोद: रिश्तेदार बनकर घर में घुसा शातिर बदमाश, सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया, बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार
बालोद जिले के ग्राम हरदी में रिश्तेदारी का झांसा देकर घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद को महिला का दूर का रिश्तेदार बताकर विश्वास जीतता था और मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात और चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइ