ऊंचाहार: पिपरहा ऊँचाहार देहात के पास डम्पर की टक्कर से मां-बेटे घायल, महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के पिपरहा ऊँचाहार देहात गाँव के पास बुधवार की सुबह, सड़क हादसे में मां बेटे गम्भीर रुप से घायल हो गये, महिला को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।गंगौली गाँव निवासी विपिन कुमार मां निर्मला को बाइक से लेकर जामो गैस एजेंसी जा रहा था, तभी डम्पर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हुए।