सिंगरौली: कृषकों को विशेष उत्पादन संबंधी जानकारी देंगे वैज्ञानिक विशेषज्ञ, नोडल अधिकारी नियुक्त
भारत सरकार द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान का संचालन खरीफ पूर्व 29 मई 2025 से 16 जून 2025 तक चलाया जा रहा है।अभियान के सफल आयोजन हेतु कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के द्वारा नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया जाकर निर्देश दिए गए हैं कि अभियान के तहत कृषकों को उन्नत तकनीकियों के सम्बन्ध में अवगत कराएं।