सवायजपुर: हन्नामऊ मजरा भदार निवासी व्यक्ति ने अधिकारियों से शिकायत कर प्रधान पर लगाए आरोप, पीएम आवास दिलाए जाने की मांग
हन्नामऊ मजरा भदार गांव निवासी एक व्यक्ति ने उच्चाधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजकर ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं एवं जांच कराकर उसे पीएम आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की है। बबलू पुत्र दयाराम निवासी ग्राम हन्नामऊ मजरा भदार विकास खंड सांडी ने जिलाधिकारी समेत अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा है।