कैसरगंज: कुट्टी बाजार के पास मोटरसाइकिल ने महिला को मारी टक्कर हालत गंभीर इलाज जारी
थाना रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत कुट्टी बाजार के पास महिला अपने घर से कुछ दूरी पर काम से गई हुई थी। तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने महिला को टक्कर मार दी ।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई स्थानीय उपचार के लिए ले गए डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है अस्पताल में इलाज जारी है।