सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट पर एनडीए के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए 8,395 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। कुल मतगणना में उन्हें 1,08,418 वोट प्राप्त हुए। संजय कुमार सिंह की जीत से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया।