पंचकूला: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को विधानसभा पंचकूला के राजीव कॉलोनी से हर बूथ- हर घर अभियान की शुरुआत करेंगे
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को विधानसभा पंचकूला के राजीव कॉलोनी से हर बूथ- हर घर अभियान की शुरुआत करेंगे। बीजेपी के प्रदेश मीडिया सह प्रमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान प्रदेश भर में 11 मई और 12 मई को प्रदेश के हर जगह पर चलाया जाएगा और इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस अभियान की शुरुआत शनिवार को करेंगे।