रामसनेही घाट: निबहा कट के पास दो कारों और एक पिकअप वाहन में हुई टक्कर, लगभग एक दर्जन लोग घायल, 6 वर्ष के मासूम सहित 2 की हालत गंभीर
लखनऊ अयोध्या हाईवे पर निबहा कट के पास दो कारों और एक पिकअप वाहन में हुई टक्कर। लगभग एक दर्जन लोग हुए घायल। दो लोगों की हालत गंभीर।घटना आज शनिवार की दोपहर करीब 4:00 की है बस्ती जनपद के लोग कानपुर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे सीएनजी गैस भरवाने के बाद जैसे ही हाईवे पर कारें पहुंची तभी पिकअप वाहन से टक्कर हो गई।