कटनी नगर: बरगवां-चांडक चौक फ्लाईओवर ब्रिज पर दो कारों की भिड़ंत, देर तक रहा जाम
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बरगवां से चांडक चौक की ओर जाने वाले फ्लाईओवर ब्रिज पर आज गुरुवार शाम करीब 4: बजे दो कारों में भिड़ंत हो गई इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है लेकिन दोनों कारे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ब्रिज के दोनों और जाम की स्थिति बनी रही जिसके कारण वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा सूचना पर यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह पहुँचे थे।