पीलीबंगा: आवारा गोवंश को बचाने के प्रयास में बाइक टेम्पो से टकराई, युवक की हुई मौत
खेतों से भाग कर अचानक सड़क पर आए आवारा गोवंश को बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े थ्री व्हीलर टेंपो से जा टकराई ।हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई ।पुलिस ने आज शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में कृष्ण कुमार निवासी पीलीबंगा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है की उपचार के दौरान घायल मंगल सिंह की मौत हो गई।