बेरमो: रेलवे गेट के पास दो दुकानों में शटर तोड़कर बड़ी चोरी, कूरियर ऑफिस से CCTV कैमरे भी ले उड़े चोर
Bermo, Bokaro | Jun 10, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत थर्मल थाना के रेलवे गेट के पास बीती रात अज्ञात चोरों ने दो दुकानों को अपना निशाना बनाया। आज बुधवार समय लगभग साढ़े 7 बजे बताया गया कि चोरों ने दुकानों का शटर और ताला तोड़कर करीब 1 लाख से अधिक मूल्य के सामानों पर हाथ साफ कर दिया और बड़े आराम से फरार हो गए।