कैथिया आदिवासी गांव में लगा जलमीनार पिछले कुछ दिनों से खराब है जिसके कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार के आसपास स्कूल, स्वास्थ्य उपकेंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र और नाश्ता का दुकान भी है लेकिन जलमीनार खराब रहने से स्कूली बच्चों को भी पीने के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ती है।