बरेली: बरेली बना नंबर-1! 102% लोन वितरण के साथ CM युवा उद्यमी योजना में हुआ रिकॉर्ड, बैंकरों का हुआ भव्य सम्मान
बरेली से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत शानदार प्रदर्शन करने पर बैंकों को सम्मानित किया गया। आज 10 अप्रैल 2026 को अर्बन हाट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित भव्य समारोह में जिला उद्योग केंद्र ने यह उपलब्धि साझा की कि वर्ष 2025-26 में मिले 2700 लोन वितरण के लक्ष्य के मुकाबले 2751 लोन वितरित कर 102% उपलब्धि हासिल की गई।