करायपरसुराय: चंदकुरा पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर से चकमा खाकर बाइक सवार जख्मी, पीएमसीएच रेफर
हिलसा-डियावां पथ पर चंदकुरा पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना शाम करीब 4:45 बजे की बताई जा रही है। जख्मी की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के गजीनबीघा गांव निवासी संजीत कुमार के 25 वर्षीय पुत्र शंकर कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शंकर कुमार अपनी बाइक बनवाने के लिए घर से डियावां ज