नागौद: रैगांव मोड़ के पास पेड़ गिरने से NH-39 पर लंबा जाम, आवागमन बाधित
Nagod, Satna | Jun 11, 2026 सतना जिले के रैगांव मोड़ स्थित NH-39 (सतना-नागौद रोड) पर गुरुवार को अचानक एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर जाने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। पेड़ सड़क के बीचों-बीच गिरने के कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन बाधित हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेड़ गिरने के बाद वाहनों कि लंबी कतार लगी हैं, किसी के हताहत नहीं होने की खबर।