धनौरा: गजरौला में नींद की झपकी आने के कारण कैंटर किराना स्टोर की दुकान में घुसा, टला बड़ा हादसा
गजरौला शहर में एक बड़ा हादसा होने से टल गया मंगलवार सुबह करीब 5:00 बजे के आसपास में नींद की झपकी आने के कारण एक कैंटर चालक का बैलेंस बिगड़ गया और अनियंत्रित होकर वह किराना स्टोर की दुकान में घुस गया। गनीमत रही की दुकान बंद थी वरना एक बड़ी घटना हो सकती थी। फिलहाल पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।