धनौरा: गजरौला के तिगरी गंगा धाम में लगने वाले मेले की तैयारी का जायजा लेने अमरोहा की डीएम पहुंची
तिगरी गंगा मेलास्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 4500 से अधिक शौचालय बनाए जाएंगे। पेयजल की व्यवस्था के लिए 2000 हैंडपंप भी लगाए जाएंगे। शौचालय बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। सबसे पहले गंगाघाट रोड के किनारे शौचालय बनवाए जाएंगे। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़कों को बनाने का काम भी चल रहा है। तिगरी गंगा मेले का शुभारंभ 28 अक्तूबर को होना है।