धनौरा: दीपावली पर्व को लेकर खाद्य विभाग की टीम ने गजरौला में रसगुल्ला फैक्ट्री पर की छापेमारी, नमूने जांच के लिए भेजे
गजरौला में खाद्य विभाग ने सोमवार की शाम रसगुल्ला फैक्ट्री में छापेमारी की। टीम ने रसगुल्लों के अलावा दूध व अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लिए। खाद्य विभाग की छापेमारी से हड़कंप मच गया। मिष्ठान की कई दुकानें बंद हो गईं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनय कुमार एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार, कुलदीप कुमार दीक्षित, मनोज कुमार कलश्यान तथा विपिन कुमार।