विदिशा नगर: पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के विकल्प के रूप मे ई व्हीकल का बढ़ रहा चलन,नपा ने चार्जिंग स्टेशन का काम किया प्रारंभ
पिछले कुछ समय से अलग-अलग कारण के चलते पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।वाहनों को चलाने मे लोगों को परेशानी हो रही है।ऐसे मे लोगों का रुझान अब इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल के विकल्प की ओर बढ़ रहा है। दोपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन ई-व्हीकल के रूप में के रूप में बाजार में मौजूद है। सार्वजनिक स्थलो पर चार्जिंग व्यवस्था न होने से लोगो को परेशानी हो रही है।