सिमडेगा: विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ सिमडेगा इकाई के द्वारा समाहरणालय समीप अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ सिमडेगा इकाई के द्वारा मंगलवार से समाहरणालय के पास अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हुई। संघ के अध्यक्ष लालमैन गोप ने कहा हमारी मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाएगा तब तक इसी प्रकार का धरना जारी रहेगी। इस मौके पर हक अधिकार को लेकर जमकर नारेबाजी की गई।