श्योपुर: गौमांस की शंका पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने दो युवकों को पकड़ा, 64 पैर और 60 किलो मांस जब्त, कार्रवाई शुरू
श्योपुर। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शाम 05 बजे जाटखेड़ा हनुमान मंदिर के पास दो युवको को गौमांस की शंका के चलते पकड़ा है जिनके पास 64 नग कटे पैर एवं करीब 60 किलो कलेजी मांस मिला हैं। कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग एवं देहात थाना पुलिस को दी, जिसके बाद कार्यवाही शुरू कर दी है।