कोरबा: कोरबा पुलिस ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई दीपावली, बांटे उपहार, किया भोजन और फोड़े पटाखे, चेहरों पर आई खुशी
कोरबा पुलिस अधिकारियों ने सर्वमंगला मंदिर स्थित वृद्धाश्रम में दीपावली मनाई। सीएसपी विमल पाठक, टीआई युवराज तिवारी और एएसआई विभव तिवारी ने वृद्धजनों को उपहार दिए, उनके साथ भोजन किया और पटाखे फोड़े। इस पहल से बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी आई।