बदायूं: उझानी के अल्लीपुर मढैया गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड सवार गंभीर रूप से घायल
Budaun, Budaun | May 13, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बहादुरगंज मौहल्ले के रहने वाले 40 वर्षीय राजू पुत्र रामस्वरूप मोपेड द्वारा गांव - गांव जाकर फेरी का कार्य करता है। बुधवार को साढ़े बारह बजे के आसपास वह मोपेड द्वारा फेरी करने जा रहे थे। तभी थाना उझानी क्षेत्र के कछला चौकी क्षेत्रांर्तगत अल्लीपुर मढ़ैया गांव के पास अज्ञात वाहन मोपेड सवार को टक्कर मारकर फरार हो गया।